बाप ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, सामने आया चौंकाने वाला कारण

Father, along with his second wife, kills daughter; shocking motive revealed.
Father, along with his second wife, kills daughter; shocking motive revealed.

मेरठ। Meerut Crimes News Today in Hindi: यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके की गोकुलधाम सोसाइटी में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी खुशी उर्फ खुशबू (17) की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना पर मंगलवार की दोपहर में हापुड़ से पहुंचे छात्रा के मामा भूपेंद्र शर्मा ने पिता कपिल भारद्वाज और सौतेली मां पिंकी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ के पन्नापुरी निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिजन ने उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल भारद्वाज से किया था।

वर्ष 2017 में प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके एक बेटी खुशी और बेटा राधे है। छह माह बाद ही कपिल ने पिंकी से दूसरा विवाह कर लिया। कपिल और पिंकी गोकुलधाम सोसाइटी में रहते हैं।

पिता के साथ रहते थे भांजी और भांजे
भांजी खुशी और भांजा राधे अपने पिता के साथ रह रहे थे। दोपहर तीन बजे उन्हें किसी पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। इसके बाद भूपेंद्र शर्मा अन्य परिजन के साथ पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी पिता कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपिल ने बेटी की हत्या क्यों की इस बारे में तरह तरह की बातें कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को गुमराह करते रहे आरोपी
जुर्म कबूल करने के बाद भी आरोपी कपिल पुलिस के गुमराह करता रहा। उसका कहना था कि खुशी की स्कूल से शिकायत आती थी। वह मोबाइल चलाती थी। इसलिए उन्होंने हत्या की।

महिला पुलिसकर्मियों ने पिंकी के बयान लिए तो वह भी बीमारी से मौत की बात कहकर पुलिस को गुमराह करती रही। पिंकी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसलिए खुशी की हत्या की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि सौतेली मां के बेटी होने के बाद आरोपियों ने पहली पत्नी की बेटी के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया था।