औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, 21000 तक टूटे दाम, जानें क्या हुआ दाम

Gold and Silver Tumble; Prices Slump by Up to ₹21,000—Find Out the Latest Rates
Gold and Silver Tumble; Prices Slump by Up to ₹21,000—Find Out the Latest Rates

नई दिल्ली| अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव में चांदी की चमक फीकी पड़ गई, तो सोने के तेवर भी ठंडे पड़ गए।

चांदी में ₹21600 की भारी गिरावट
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई। चांदी 21,600 रुपए यानी करीब 7.3 फीसदी (silver price crash) टूटकर 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर आ गई। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,96,600 रुपए पर बंद (silver rate today) हुई थी। एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है।

सोना 3200 रुपए सस्ता हुआ
सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपए यानी 1.93 फीसदी सस्ता (gold price crash) होकर 1,62,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपए (gold rate today) थी। यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो शादियों के सीजन के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे थे।

आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे तीन बड़े कारण हैं।

मजबूत डॉलर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का रुझान सोने से हटकर डॉलर की तरफ हो गया है।

मुनाफावसूली: पिछले कुछ दिनों में कीमतों में आई तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर अपना मुनाफा काटा (Profit Booking), जिससे बाजार नीचे गिरा।

महंगाई की चिंता: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, महंगाई की चिंताओं ने सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ा दी हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा।

वैश्विक बाजार का क्या हाल?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 104 डॉलर गिरकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 5.26 डॉलर टूटकर 78.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत डॉलर इंडेक्स ने सर्राफा बाजार के सेंटिमेंट को कमजोर किया है।