नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनुमानों के बीच सोने की चमक एक बार फिर फिकी पड़ती दिख रही है। अगर आप आज यानी 6 जुलाई को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।
कैसा है आज सर्राफा बाजार का हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल (विशेषकर अमेरिका-ईरान तनाव) का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ देखा जा सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में मामूली सुस्ती दिखी, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में हल्की तेजी दर्ज की गई है।
सोने-चांदी में आई मजबूती
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने से सोने को सपोर्ट मिला है। आंकड़ों की मानें तो सोने की कीमतों में 1.23% की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 50.90 डॉलर चढ़कर 4,176 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी (Silver Price) में 2.14% की उछाल आई है और यह 62.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है।