पत्नी को गोलियों से भूना, तड़पते हुए किया फेसबुक LIVE: बोला- इसने बॉयफ्रेंड के कहने पर…

ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी ने 315 बोर के कट्‌टे से एक के बाद एक 5 गोलियां चलाई। चार महिला को लगी, एक सड़क पर जा धंसी। गोलियां लगने के बाद पत्नी तड़प रही थी।

फेसबुक लाइव में आरोपी ने कहा-
भाइयों, इसने मुझ पर अपने बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक, कल्लू के कहने पर झूठा मामला दर्ज कराया है। यह औरत बहुत झूठी है। इसके कई लड़कों से संबंध हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि, कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी की तरफ टियर गैस फायर कर उसे पकड़ लिया। इधर, जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तब उसके बॉयफ्रेंड अंकुश और कल्लू भी हॉस्पिटल पहुंच गए। यहां अंकुश ने कहा कि हम अरविंद परिहार की एसपी ऑफिस में शिकायत कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अरविंद ने हमला कर दिया। उसके हमले से डरकर हम दोनों भाग गए। तभी उसने नंदिनी को गाेली मार दी।

अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी पर एक के बाद एक पांच फायर किए।
बॉयफ्रेंड बोला- हम शिकायत कर लौट रहे थे 13 सितंबर (शुक्रवार) को दोपहर घटना के समय महिला के साथ उसके 2 बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल साथ में थे। जैसे ही अरविंद ने रास्ता रोक कर नंदिनी पर कट्‌टा अड़ाया। कल्लू और अंकुश वहां से भाग निकले। इसके बाद नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया तो अंकुश और कल्लू भी पहुंच गए।

अंकुश ने बताया कि अरविंद उसके अश्लील वीडियो सोशल साइड पर डाल रहा था। जिसकी शिकायत करने के लिए हम नंदिनी के साथ एसपी ऑफिस गए थे। जब लौट रहे थे तभी रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के सामने अरविंद खड़ा मिल गया। उसने रास्ता रोककर नंदिनी से बात करने के लिए कहा। नंदिनी ने मना किया तो उसने कट्‌टा अड़ा दिया। हम वहां से भागे तभी अरविंद ने नंदिनी को गोलियां मारी।

दहशत के 30 मिनट, नहीं चली कार्बाइन नंदिनी को गोली मारने के बाद अरविंद सड़क पर ही कट्टा लेकर बैठ गया। दोनों तरफ पुलिस और आम लोग मौजूद थे। कोई पास जाने की कोशिश करता तो अरविंद कट्‌टा दिखाने लगता। चारों तरफ दहशत का माहौल था।

इस दौरान सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह ने कार्बाइन से फायर कर उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन कार्बाइन नहीं चली और फेल हो गई। इसके बाद पुलिस को टियर गैस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस टीम ने टियर गैस फायर की। लेकिन, कुछ देर के लिए राउंड से टियर गैस नहीं निकल सकी।

जैसे ही टियर गैस छोड़ी गई आरोपी थोड़ा विचलित हुआ। सीएसपी नागेंद्र सिंह, पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार समेत अन्य जवानों ने फौरन आरोपी को पकड़ लिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब 30 मिनट तक दहशत का माहौल रहा।

टियर गैस फायर कर आरोपी को पकड़ना पड़ा।
बॉयफ्रेंड की हत्या के केस में जेल जा चुकी अरविंद के आवेदनों के अनुसार झांसी के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट का उससे पांचवां रिलेशन था। इससे पहले नंदिनी की शादी 10 साल पहले दतिया लांच के ग्राम कैरोना धार निवासी गोटीराम केवट के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके अपने पति के दोस्त छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान से भी अवैध संबंध रहे।

नंदिनी ने 2017 में अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की दतिया में हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में वह 4 साल 6 महीने जेल में भी रही। 2022 में जेल से छूटने के बाद ग्वालियर आ गई। यहां उसने पार्लर खोल लिया था।

अरविंद की भी नंदिनी से तीसरी शादी थी इसी दौरान नंदिनी आरोपी अरविंद परिहार के संपर्क में आई। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की। नंदिनी झांसी की रहने वाली है। नंदिनी का पहले पति छोटेराम से 1 बच्चा है, जो वहीं दादा के पास रहता है। अरविंद की भी नंदिनी से तीसरी शादी थी। पूर्व पत्नियों से भी अरविंद के बच्चे हैं।

आर्य समाज मंदिर में की थी लव मैरिज वर्ष 2022-23 में नंदिनी केवट की जान पहचान ठेकेदार अरविंद परिहार से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद अपने परिवारों से अलग दोनों ने ऑरेंजवुड में किराए का फ्लैट लिया, जहां वे 2 से 3 साल तक साथ रहे।

आरोपी अरविंद ने भी पूछताछ में बताया है कि बिना परिवार को जानकारी दिए 2023 में मुरार के आर्य समाज मंदिर में नंदिनी से शादी कर ली थी। लेकिन, बिना तलाक लिए लिव-इन में रह रहे अरविंद और नंदिनी के बीच कुछ दिन बाद ही झगड़े होने लगे।

विवाद हुए तो नंदिनी ने अरविंद पर थाना सिरोल में 3 मामले और विश्वविद्यालय थाने में एक मामला दर्ज करा दिया। इसमें 17 नवंबर 2024 में सिरोल में पति अरविंद परिहार पर कार से कुचलने का मामला भी है।

आरोपी अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया, कोर्ट में पलटी वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि पति अरविंद ने गाड़ी से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की है। अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह लगभग 3 महीने जेल में रहा।

बाद में नंदिनी ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर घटना से इनकार कर दिया। इस आधार पर अरविंद को जमानत मिल गई। यही नहीं अन्य मामलों में भी नंदिनी ने खुद के साथ घटना न होने का कथन दर्ज कराया। जिससे राजीनामे के आधार पर अरविंद दोषमुक्त हो गया।

बताया जा रहा है कि जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद और नंदिनी एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी ने अरविंद की संपत्ति हथियाने और पत्नी को छोड़कर साथ रहने का दबाव भी बनाया था।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी अरविंद को पकड़ा था।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- गोलियां से भून दिया चेहरा मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं उस समय कोर्ट से लौट रहा था। तरुण पुष्कर पहुंचा ही था कि गोली चलने की आवाज आई। देखा तो एक महिला पर एक व्यक्ति गोली चला रहा था। उसने उसका चेहरा गोलियों से भून दिया। युवती सड़क पर पड़ी थी, जिसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना का पता चलते ही करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आईजी ग्वालियर जोन अरविंद सक्सेना, एसएसपी धर्मवीर सिंह, सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह, सीएसपी रोबिन जैन, सीएसपी हिना खान, डीएसपी यातायात अजीत चौहान, फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव, एफएसएल ऑफिसर कोकसिंह, थाना प्रभारी पड़ाव आलोक परिहार, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र जाटव, सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बागोली, क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा, थाटीपुर थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

पुलिस ने आरोपी अरविंद को जैसे ही काबू में किया, उसकी पिटाई कर दी।
जनसुनवाई में कहा था वो मुझे मार डालेगा नंदिनी को आशंका थी कि अरविंद उसकी हत्या कर देगा। यही कारण था कि 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नंदिनी ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसका कहना था कि सनकी अरविंद कभी भी उस पर हमला कर सकता है।

नंदिनी ने जन सुनवाई में शिकायत की थी कि अरविंद और उसकी महिला मित्र पूजा सोशल मीडिया पर फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी हैं। नंदिनी ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता को समझ नहीं पाई।

ग्वालियर में शख्स ने पत्नी को गोलियों से भून दिया।
ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर को एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां बदमाश ने उसे रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।