अहमदाबाद: भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कमाल की बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड बना डाला। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप के फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने पिछले विश्व कप यानी 2026 में 7 विकेट पर 176 रन बनाए थे और रोहित शर्मा की टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। भारत के लिए ओपनर संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 89 रन की पारी खेली, जबकि यह उनकी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 52 रन, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के ठोके और 54 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने जमकर रन बरसाए।
न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जीता टॉस, फिर यूं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बरसाए रन
टॉस जीतने के बाद मिचेल सेंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी और ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर आई। मैट हेनरी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर LBW की अपील हुई, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। इसके बाद 5वीं गेंद पर संजू ने छक्का उड़ाते हुए अपना और टीम का खाता खोला। दूसरे ओवर तक टीम का स्कोर 12 रन थे, लेकिन अगले ओवर में जैकब डफी को 15, चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन को 24 ओवर पड़े। इस तरह टीम इंडिया 4 ओवर में 51 रन हो गए।
अभिषेक शर्मा ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, संजू सैमसन का लगातार तीसरा अर्धशतक
5वें ओवर में मैट हेनरी को 21 रन पड़े तो छठे ओवर में 20 रन बरसे। देखते ही देखते आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 की सबसे तेज हाफ सेंचुरी 18 गेंदों में पूरी कर दी। हालांकि, वह एक वाइड गेंद को छेड़ बैठे और भारतीय मूल के रचिन रविंद्र ने उन्हें टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट किया। उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद संजू ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 33 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। यह उनकी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है।
जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में झटके 3 विकेट, सूर्यकुमार यादव नहीं खोल सके खाता
दूसरी ओर, ईशान किशन ने आते ही चौके-छक्के क बौछार कर दी। उन्होंने 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। संजू शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 89 रनों के निजी स्कोर पर जेम्स नीशम की गेंद पर आउट हो गए। इसी ओवर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के भी विकेट गिरे। कप्तान खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी आउट हुए। उनके नाम 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें छक्का और एक चौका शामिल रहा। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम को 3 चौके और 2 छक्के दम पर 24 रन ठोके, जबकि 8 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए नीशम ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके।