अभी अभीः दिल्ली पुलिस और JNU छात्रों के बीच भीषण झड़प, कई पुलिसवाले घायल

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)के कम से कम 28 छात्रों को शनिवार शाम को हिरासत में ले लिया गया, जिसमें छात्र संघ (JNUSU) के अध्यक्ष नितेश कुमार भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, महिलाओं सहित लगभग 70-80 छात्र शाम लगभग 6 बजे विश्वविद्यालय के पश्चिमी द्वार के पास एकत्र हुए और बिना किसी परमिशन के प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे. JNU छात्र नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर बढ़ रहे थे और उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए.

पेंडल मार्च निकाल रहे लेफ्ट छात्रों ने दिल्ली पुलिस और एबीवीपी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने विरोध किया, बैरिकेड्स तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की. जिससे मामला बढ़ गया.

एएनआई के हवाले से पुलिस ने एक बयान में कहा, बार-बार उनके अनुरोध के बावजूद छात्रों ने बलपूर्वक आगे बढ़ते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए, जिससे ट्रैफिक अस्थायी रूप से बाधित हो गया.

स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में लिया, जिनमें 19 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल थीं. इनमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिया फातिमा शामिल हैं.

घटना के दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार छाभों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हालांकि, छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. जेएनयू के कई छात्र ने हिरासत की आलोचना. बता दें कि जेएनयू अपने छात्र संघ चुनावों की तैयारी कर रहा है, जो नवंबर में होने की संभावना है.