बडा खुलासाः सामने आई एडीजीपी की आखिरी फोटोः सोफे पर शव…हाथ में पिस्टल

चंडीगढ़। एडीजीपी वाई पूरन कुमार के शव में करीब छह दिन बाद शुरू हुई सड़न (डीकंपोजिशन) जांच के दौरान कई अहम सबूतों को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक मौत का सटीक समय तय करना मुश्किल हो जाता है।

दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में आखिर हरियाणा सरकार ने कार्रवाई करते हुए रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया गया, जबकि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा जा सकता है। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस आलोक मित्तल को डीजीपी बनाया जा सकता है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद वाई पूरण कुमार के परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो सकते हैं, हालांकि परिवार ने शनिवार देर शाम तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।

पांचवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका और वरिष्ठ अफसर परिवार से बातचीत करते रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एडीजीपी के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। न्याय देने का काम हमारी सरकार करेगी।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर को भेजा जा सकता है छुट्टी पर

दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में आखिर हरियाणा सरकार ने कार्रवाई करते हुए रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया गया, जबकि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा जा सकता है। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस आलोक मित्तल को डीजीपी बनाया जा सकता है।

पांचवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका

सरकार की इस कार्रवाई के बाद वाई पूरण कुमार के परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो सकते हैं, हालांकि परिवार ने शनिवार देर शाम तक इस पर कोई बयान नहीं दिया। पांचवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका और वरिष्ठ अफसर परिवार से बातचीत करते रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एडीजीपी के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। न्याय देने का काम हमारी सरकार करेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अक्तूबर को होने वाले हरियाणा दौरे को लेकर होनी थी। सीएम ने कुछ मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक की।

इसके बाद अमनीत पी कुमार से मुलाकात के लिए वरिष्ठ आइएएस अफसर व मंत्री भेजे गए। सूत्रों के मुताबिक उनके पास ही यह संदेश भिजवाया गया कि डीजीपी को छुट्टी पर भेजा जा रहा है। शनिवार दोपहर को ही सरकार ने रोहतक के एसपी पद से नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया। उन्हें अभी कोई पोस्टिंग नहीं दी गई है। रोहतक का एसपी सुरेंद्र भौरिया को नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, शनिवार सुबह वाई पूरण की पार्थिव देह को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल से पीजीआई के शवगृह में ले जाया गया तो अमनीत व परिजनों ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि उनकी सहमति के बिना शव को ले जाया गया है। इसके बाद विवाद बढ़ गया। किसी ने अफवाह फैला दी कि पीजीआई में पोस्टमार्टम भी शुरू हो गया है।

इस पर चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा व एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने साफ किया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं हो रहा है। दोनों अधिकारी करीब एक घंटे तक अमनीत पी कुमार के घर पर ही रहे।

अमनीत को मनाने के लिए मंत्री के साथ कई अधिकारी पहुंचे, देर रात तक चला सिलसिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कार्यक्रमों में व्यस्त होने के बावजूद पूरे मामले में नजर बनाए रखी। इस बीच उन्होंने मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री सैनी के निर्देश पर देर शाम कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व कृष्ण लाल पंवार और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व राज शेखर कुंडरू अमनीत पी कुमार के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री का संदेश देकर उन्हें मनाने की कोशिश की। देर रात तक उनको मनाने की कोशिशें जारी रहीं।

कमेटी ने कहा-गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा
अब 31 सदस्यों की कमेटी ही कार्रवाई की मांग व अहम फैसले लेने को लेकर पुलिस-प्रशासन और सरकार से बातचीत करेगी। इस कमेटी में सभी सदस्य गैर राजनैतिक दल और अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठन व वाई पूरण के परिवार से जुड़े लोग हैं। कमेटी की अध्यक्षता रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर जय नारायण कर रहे हैं।

इस कमेटी में तीन सदस्यों को प्रेस प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति किया गया है। कमेटी रविवार को सेक्टर-20 स्थित वाल्मिकी गुरुद्वारा में महापंचायत करेगी। जय नारायण ने स्पष्ट किया कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर व एसपी नरेंद्र बिजारणिया को जब तक बर्खास्त व गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करेंगे।

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह की मौत को दुखद दुर्घटना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष को घेरते हुए बोले कि विपक्ष को ऐसे मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें जैसे ही जापान में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन की सूचना मिली, हमने उनकी पत्नी का ढांढस बंधाया और अधिकारियों को उनके साथ घर भेजा।

गनशॉट अवशेष और घाव की पहचान होगी मुश्किल
उधर, एडीजीपी का आखिरी फोटो सामने आया है। सोफे पर शव पड़ा दिख रहा है, जबकि हाथ में पिस्टल है। वहीं, पांच दिन बाद शव में शुरू हुई सड़न (डीकंपोजिशन) जांच के दौरान कई अहम सबूतों को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक मौत का सटीक समय तय करना मुश्किल हो जाता है। गोली के निशान और फिंगरप्रिंट्स की पहचान बेहद कठिन हो जाती है। शव की त्वचा गलने लगती है जिससे फिंगरप्रिंट लगभग असंभव हो जाते हैं। ऐसे मामलों में जांच के लिए जल्द पोस्टमार्टम और साक्ष्य संग्रह जरूरी है।

मौत का समय (टाइम ऑफ डेथ) सड़न
मृत्यु के बाद बीते समय (पोस्टमॉर्टम इंटरवल) का प्रमुख संकेतक होती है। तापमान, नमी और शव का वातावरण (जैसे पानी या मिट्टी) इस प्रक्रिया को तेज या धीमा कर सकते हैं। चार दिन बाद यह अनुमान काफी हद तक असटीक हो जाता है।

गनशॉट रेजिड्यू
गोली चलने के बाद शरीर या कपड़ों पर बचा बारूद का अवशेष नाजुक होता है। पर्यावरण या हिलने-डुलने से यह जल्दी नष्ट हो जाता है। चार दिन बाद यह सबूत मिलना लगभग नामुमकिन होता है।

घावों की विशेषताएं
गोली लगने की दूरी और कोण जैसी बारीक जानकारी सड़न से प्रभावित होती है।

सूट और स्टिपलिंग
नजदीक से फायरिंग के दौरान बारूद और जलन के निशान सड़न या सफाई के दौरान मिट जाते हैं।

त्वचा की संरचना
सड़न से त्वचा सिकुड़ने या गलने लगती है जिससे गोली के प्रवेश और निकास घाव की बनावट बदल जाती है।