पटना। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में हो रहे भव्य समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद हैं।
हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 8, भाजपा के 14 और लोजपा (आर) से 2, रालोमो और हम के 1-1 मंत्री होंगे।
विधायकों को गया कॉल
जदयू कोटे से मंत्री बनने के लिए विधायकों को फोन गए हैं। पार्टी के सीनियर लीडर और सीएम के करीबी विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को कॉल आया है।
दानापुर से बाहुबली को हराकर विधायक बने बीजेपी के रामकृपाल यादव और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को फोन आया है। दोनों का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना फाइनल है। विधानसभा अध्यक्ष का पद बीेजेपी के खाते में गया है। डॉ. प्रेम कुमार स्पीकर होंगे।