Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में आज शनिवार को कोई भी बदलाव नहीं किया है। जून का महीना पेट्रोल और डीजल के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। इस दौरान घरेलू स्तर पर कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले मई में कई बार पेट्रोल और डीजल का रेट कंपनियों ने बढ़ाया था।
भले ही तेल की कीमतों में इस महीने कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन इसके बाद भी कई शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर को क्रॉस कर गया है। हैदराबाद, कोलकाता जैसे शहरों में तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं।
आज पेट्रोल का रेट क्या है? (Petrol Price Today)
दिल्ली – 102.12 रुपये
कोलकाता – 113.47 रुपये
मुंबई – 111.18 रुपये
चेन्नई – 107.87 रुपये
गुरुग्राम – 102.80 रुपये
बेंगलुरू – 110.89 रुपये
भुवनेश्वर – 108.89 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
हैदराबाद – 115.69 रुपये
लखनऊ – 101.86 रुपये
पटना – 114.24 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये
डीजल की क्या है कीमत (Diesel price today)
नई दिल्ली – 95.20 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
चेन्नई – 99.66 रुपये
गुरुग्राम – 95.47 रुपये
नोएडा – 95.56 रुपये
बेंगलुरू – 98.80 रुपये
भुवनेश्वर – 100.60 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 103.82 रुपये
जयपुर – 98.22 रुपये
लखनऊ – 95.36 रुपये
पटना – 100.20 रुपये
तिरुअनंतपुरम् -104.42 रुपये
मई के महीने में 4 बार हुई थी बढ़ोतरी (petrol Diesel price hike)
इससे पहले मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा देखने को मिला था। इस दौरान तेल की कीमतें 7.5 प्रतिशत लीटर तक बढ़ गई थी। हालांकि, इसके बाद से कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित है। भारत जैसे इंपोर्ट करने वाले देशों के लिए यह बड़ी मुसीबत है। जिसकी वजह से तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है। युद्ध की ही वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। जिसकी वजह से भारत को महंगा कच्चा तेल आयात करना पड़ रहा है।
76 दिन तक नहीं बढ़े थे दाम
युद्ध शुरू होने के 76 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। सरकार ने भी टैक्स में कटौती की। तब पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये की टैक्स कटौती हुई। बता दें, अन्य देशों की तुलना में भारत में तेल की कीमतें काफी कम हैं।