चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 2 लाख के पार पहुंची, सोने की भी खूब बढ़ी चमक

नई दिल्ली: Gold and silver Price today: सोना और चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. बढ़ती मांग और फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद पहली बार चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची गई है. बात अगर मल्टी कमोडिटी मार्केट की करें तो वहां चांदी के भाव करीब 1600 रुपये चढ़कर दो लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. वहीं, सोने के भाव में भी आज रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है.

आज सोने की कीमत में चांदी से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. एमसीएक्स पर सोने का भाव आज (शुक्रवार को) करीब 2500 रुपये बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जो एक रिकॉर्ड हाई लेवल है. सोने-चांदी के दामों में ये उछाल ठीक उस समय आई है जब भारतीय स्टॉक मार्केट बंद हो चुका है.

आगे और कैसा रह सकता है भाव
अगर बीते कुछ समय के ट्रेंड को देखें और सोना-चांदी के भाव के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि लंबे समय में सोना और चांदी ने हमेशा ऊपर की ओर तेजी ही दिखाई है. इससे निवेशकों को भी लंबी अवधि में ठीक ठाक फायदा हुआ है. ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की तैयारी में हैं तो ये आपके लिए एक सही फैसला हो सकता है.

आपको बता दें कि आज सुबह सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. एक तरफ सोना 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था, तो दूसरी तरफ चांदी 1,93,000 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.