17 से 23 नवंबर तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे शीतलहर की संभावना

Very heavy rain alert from November 17 to 23, cold wave likely for 48 hours
Very heavy rain alert from November 17 to 23, cold wave likely for 48 hours

Rain Alert Cold Wave Warning: पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 से 19 नवंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर जारी रहने की संभावना है. 20 और 21 नवंबर को कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 से 20 नवंबर, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में 18 और 19 नवंबर, विदर्भ में 18 नवंबर को शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु में 17 नवंबर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 22 नवंबर के दौरान को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 48 दिनों में तापमान IMD ने जारी की शीतलहर और ठंडे दिन की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. इसके अलावा 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं 20 और 21 नवंबर को कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 18 से 20 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर जारी रह सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवंबर तक भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 18 से लेकर 23 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तमिलनाडु में 18 से 23 नवंबर, 17 से 20 नवंबर के दौरान केरल और माहे, 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, 19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से लेकर भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. 20 से 22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर देखने को मिली. पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही. ओडिशा, झारखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा.