पटना: पूरा बिहार पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है उत्तर बिहार तथा दक्षिण बिहार के सभी जिलों में उमस गर्मी तो पश्चिमी इलाके में तो कई जिलों में हिट वेब दर्ज किए जा रहे हैं. आज शनिवार को भी दक्षिण बिहार में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, उत्तर बिहार में आज मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 27 अप्रैल तक दक्षिण बिहार के सभी जिलों में भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं बन रही है. 28 अप्रैल से पटना सहित सभी जिलों में के तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है और कई जिलों के वर्षा की संभावना बन रही है.
वर्षा मेघ गर्जन वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज उत्तर बिहार के 7 जिलों पूर्वी चंपारण ,मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज और सुपौल में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा मेघ गर्जन वज्रपात और तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की स चेतावनी दी गई है.
आसमान में बादल बने रहने से तापमान में गिरावट की संभावना
इसके अलावा उत्तर बिहार के अन्य जिलों में बादल बने रह सकते हैं, साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है. हालांकि, दक्षिण बिहार के राजधानी पटना सहित सभी 19 जिलो में भीषणगर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 28 और 29 अप्रैल को पूरे बिहार में गर्मी से राहत मिल सकती है. फिलहाल, आज से तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को उमस गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, आज औरंगाबाद, भभुआ , गयाजी, नवादा और रोहतास में हीट वेव के साथ उमस भरा दिन रहने की चेतावनी दी गयी है. वहीं, पटना, बक्सर, भोजपुर, नवादा, जहानाबाद, अरबल, नालंदा में भी 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान रहने की संभावना है. इन जिलों में भी पूरे करी धूप और तपिश गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है.
पटना में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना
वहीं, पटना में आज भी 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है तो कल रविवार को पटना के तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है, साथ ही रात्रि और सुबह का न्यूनतम तापमान पटना में 28 डिग्री से अधिक रहने की अनुमान है. 28 अप्रैल से पटना का तापमान 36 डिग्री से नीचे जा सकता है.