बिहार के 11 जिलों में SBI खातों में जमा 172 करोड़ रुपये लावारिस, इस जिले में सबसे ज्यादा; कैसे करें दावा?

गयाजी। अगर आपके किसी भी परिचित व्यक्ति या परिवार के सदस्यों का भारतीय स्टेट बैंक में कभी खाता खुला हुआ है, वह किसी कारणवश बंद हो गया है। वैसे लावारिस खाता में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक में अपना दावा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक ने सूचना के अधिकार में जो जानकारी जारी की है, वह आश्चर्यजनक है। भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक ने सूचना के अधिकार में यह जानकारी दी है कि गया समेत 11 जिले के 166 शाखाओं संचालित है। इन 166 शाखाओं में दो लाख 35 हजार 133 खाता वैसे हैं, इसमें 30 सितंबर 2025 तक 172.61 करोड़ रुपये राशि लावारिस जमा है, जो पिछले कई दशक से लेन-देन नहीं हुआ है।

खाताधारकों की तलाश में लापरवाही
ऐसे उपभोक्ताओं को खोजने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के सभी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वैसे खाताधारी की खोजबीन करें। उन्हें ससम्मान राशि वापस किया जाए। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक में खाताधारी के उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर खोजबीन करें, लेकिन बैंक स्तर से जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक कैंप लगाकर राशि वापस करने की खानापूर्ति की है। इस कारण से इतनी बड़ी राशि बैंक कोष में जमा है। अगर बैंक के स्तर से पूर्वत के ग्राहकों की खोजबीन की जाती, तो इतनी बड़ी राशि 11 जिलों में किसी न किसी मद में खर्च होती। तब क्षेत्र का विकास में भी सहयोग मिलता है।

17 करोड़ पर ग्राहकों ने किया दावा
सूचना का अधिकार में उप महाप्रबंधक ने बताया कि 30 जनवरी 2026 तक 1070 खाता को चिंहित किया गया है। इन खाता के आश्रितों ने अपना दावा किया है।

1070 खाता में 17.10 करोड़ रुपये 30 जनवरी 2026 तक दावा किया है। इसी तरह अन्य खाताधारी हैं, जो अपना दावा संबंधित बैंक में कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें संबंधित बैंक शाखा में जाकर खाता से संबंधित दस्तावेज दिखाकर केवाईसी कराना होगा। तभी उनकी लावारिस राशि मिल जाएगी।

सबसे अधिक गया में 29 करोड़ और सबसे कम कैमूर में 8 करोड़ रुपये लावारिश
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से सूचना का अधिकार में यह जानकारी दी गई कि गया के 35 शाखाओं में 39 हजार 989 लावारिश खातों को चिंहित किया गया है। इतनी संख्या के खातों में करीब 29.43 करोड़ लावारिस जमा राशि है। इसमें से 151 लोगों ने दो करोड़ 61 लाख रुपये पर दावा किया है। जिला शाखाओं की संख्या लावारिस खातों की संख्या लावारिस राशि (करोड़ में) दावेदारों की संख्या दावा की गई राशि (करोड़ में)

औरंगाबाद 19 21,355 12.00 151 3.62
अरवल 4 3,331 13.41 41 0.64
जहानाबाद 11 11,980 9.36 70 0.08
रोहतास 20 40,660 23.65 201 1.30
कैमूर 14 21,330 8.17 74 1.40
नवादा 8 16,563 14.28 80 1.40
नालंदा 16 29,064 21.86 136 2.95
शेखपुरा 4 9,943 6.69 20 0.10
बेगूसराय 28 29,648 21.58 101 2.65
लखीसराय 7 11,270 9.43 45 0.35
कुल (10 जिले) 166 2,35,133 172.61 1,070 17.10