पटना: मां के सम्मान में पीएम मोदी मैदान में: बिहार चुनाव 2025 का एक तरह से आज से असली आगाज हुआ है. मां के सम्मान में पीएम मोदी मैदान में उतर गए हैं. एक भूल और मां की गाली पर पीएम मोदी के आंसू भारी पड़ गए. बिहार चुनाव का पूरा नैरेटिव, जिसे 16 दिन की मेहनत से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सेट किया था, पीएम मोदी के 29 मिनट के भाषण ने उस नैरेटिव को बदलकर रख दिया. अब बिहार चुनाव 2025 में गाली पॉलिटिक्स की गूंज सुनाई देगी, यह तय हो गया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमा-गहमी के बीच राजनीति का रंगमंच गर्म हो उठा. इस बार कहानी के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी गई गाली पर दिया बयान ने विपक्ष को हिला कर रख दिया है. बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी के आंसुओं ने बिहार की जनता के दिलों को छू लिया.
‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरन बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी को एक शख्स ने मां की गाली दी थी. हालांकि, उस समय मंच पर न राहुल गांधी थे और न ही तेजस्वी यादव. लेकिन, मंच सजा था राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 16 दिनों तक बिहार के कोने-कोने में रैलियां की थीं। उनकी रणनीति थी जातिगत समीकरणों को साधना, युवाओं को रोजगार का सपना दिखाना और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना था. दोनों बिहार के मतदाता सूची से 65 लाख वोटरों के नाम कटने का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे थे. लेकिन पीएम मोदी ने मंगलवार को गाली को बिहार ही नहीं देश की सभी मां और बहनों के साथ जोड़कर पूरा नैरिटिव चेंज कर दिया.
पीएम मोदी ने बिहार चुनाव को भावनात्मक मोड़ दे दिया है. 29 मिनट के भाषण में, उन्होंने बिहार के विकास की बात की और अचानक अपनी मां हीराबेन का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं भी इस माटी का बेटा हूं, मेरी मां ने मुझे मेहनत और ईमानदारी सिखाई। आज बिहार की मां-बहनों के लिए मैं जो कर रहा हूं, वो मेरी मां की सीख है. लेकिन मुझे गाली दिया गया. ये कहते हुए उनकी आंखें नम हो गईं. यह पल कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बिहार की जनता जो भावनाओं से गहरे जुड़ी है, इस पल को भूल नहीं पाएगी. बिहार चुनाव 2025 में अब पीएम मोदी का यह आंसू पूरा नैरेटिव चेंज कर दिया है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के लिए कई सौगातों का ऐलान भी किया. खासकर महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक घोषणा कर विपक्ष को न केवल धरती पर ला दिया बल्कि, अब पीएम मोदी की गाली वाला मुद्दा बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा बन जाए तो हैरानी नहीं होगी.