Anant Singh Launchs His Son: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में लांचिंग होने के तुरंत बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने भी अपने बेटे की लांचिंग का ऐलान कर दिया है. निशांत कुमार 8 मार्च, 2026 को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे. राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए जेल से निकले अनंत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जब मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो मैं भी राजनीति में नहीं रहूंगा. अब हमारे बच्चे चुनाव लड़ेंगे. मतलब साफ है कि उन्होंने अपनी तरफ से अपनी पारी घोषित कर दी है.
निशांत कुमार की एंट्री ने बदली फिजा
लंबे समय से राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार अब जेडीयू में काफी सक्रिय हैं. उन्हें जेडीयू का भविष्य बताया जा रहा है. जल्द ही वे बिहार के सभी 38 जिलों की यात्रा शुरू करने वाले हैं.
अनंत सिंह का पलटवार और बेटों की लॉन्चिंग
निशांत कुमार की लांचिंग के बाद अब अनंत सिंह ने बेटों को सियासी पिच पर उतारने का ऐलान कर दिया है. उनके दोनों बेटे भी पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकातें हो रही हैं. अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके बेटे पूरी तरह से जनता की सेवा करने को तैयार हैं और आने वाले चुनावों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
मोकामा में नया समीकरण
जानकार बताते हैं कि अनंत सिंह के बेटों के राजनीति में आने से मोकामा की राजनीति में नई पीढ़ी का आगाज हो सकता है. राजनीतिक समीकरण की बात करें तो कुछ नहीं बदलने वाला है. वहां सवर्ण और भूमिहार फैक्टर बहुत बड़ा है.