कंबल खोलते ही उड़ गए बिहार पुलिस के होश! अंदर से निकलने लगी ऐसी चीज, जिसे देखते ही सभी हुए दंग

सीतामढ़ी. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, सीतामढ़ी पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर तस्करों की चाल को नाकाम कर दिया है. जिले में पुलिस ने कंबल की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. तस्कर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कंबलों में शराब छुपाकर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कंबलों के बंडलों के बीच शराब छुपाकर तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और सामानों की सघन जांच शुरू की. जांच के दौरान कंबलों के अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. जैसे ही कंबल खोले गए, अंदर शराब की बोतलें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

ठंड के मौसम में उठाया कंबल का फायदा
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर तस्करों को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ठंड के मौसम में कंबलों की आवाजाही को सामान्य मानते हुए तस्कर इसी का फायदा उठाकर शराब की तस्करी कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि यह तरीका इसलिए अपनाया गया था ताकि किसी को शक न हो और आसानी से शराब को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके.

आखिर कहां से लायी गई थी शराब?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब की मात्रा और तस्करी में इस्तेमाल किए गए कंबलों की संख्या का आकलन किया जा रहा है. पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई होनी थी.

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
सीतामढ़ी पुलिस ने साफ कहा है कि शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. तस्कर चाहे जितने भी नए हथकंडे अपनाएं, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. इस कार्रवाई के बाद तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है और इलाके में पुलिस की सतर्कता की चर्चा हो रही है.