Axis My India एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी; BJP-JDU को कितनी सीट

पटना: Bihar AXIS Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जारी हुए एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों में बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को 243 में से 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को इस एग्जिट पोल में अधिकतम दो सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भी अधिकतम 2 सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है। आरजेडी 67-76 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सीटों के मामले में जेडीयू दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर रह सकती है। Axis My India के Exit Poll में वोट शेयर के मामले में एनडीए सब पर भारी है। एनडीए को 43 फीसदी, महागठबंधन को 41%, अन्य को 12% और जन सुराज को 4 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं सीएम फेस की रेस में तेजस्वी सबसे आगे हैं। दूसरे नबंर पर नीतीश कुमार हैं।

RJD: 67-76 सीटें
JDU: 56-62 सीटें
BJP- 50-56 सीटें
INC- 17-21 सीटें
LJPR: 11-16 सीटें

NDA को 121-141 सीटें
महागठबंधन को 98-118 सीटें
जन सुराज को 0 से 2 सीटें
AIMIM को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान