राजनीतिक दल ध्यान दें! बिहार में विजय जुलूस पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Bihar Election Result 2025 Date Live: बिहार में दो चरण में मतदान हुआ है. दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 66.90 (अस्थायी) रहा, जो पिछले (2025) विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है.

2025 का बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में समाप्त हो चुका है. 14 नवंबर को तय होगा कि बिहार में अगले पांच साल कौन राज करेगा. अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी
बिहार विधानसभा का चुनाव समाप्त हो चुका है. नतीजों का इंतजार है. इस बीच पटना जिला प्रशासन की ओर से संदेश जारी किया गया है कि कोई विजय जुलूस नहीं निकालना है. आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी है. उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.