‘अमित शाह चैनलों के लिए जो लिखते हैं, वही मीडिया चलाता है’, एग्जिट पोल पर बोले तेजस्वी यादव

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण में हुई वोटिंग के बाद कई सारे एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। Matrize, Peoples Pulse सहित तमाम एजेंसियों ने बिहार चुनाव के लिए एग्जिट पोल किए हैं।इन एग्जिट पोल्स में सरकार बनाने का दावा कर रहे विपक्षी महागठबंधन को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, ज़्यादातर एजेंसियां एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं। एग्जिट पोल से यह भी सामने आया है कि बिहार के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी जन सुराज पार्टी के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम सहित तमाम अन्य छोटे दलों को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी?

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और इसके लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आ रहे एग्जिट पोल इस बात का संकेत देते हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है।