Bihar Election Result 2025 Reactions Live: बिहार चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. काउंटिंग से पहले कई दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “मुझे जो शक था वो सच निकला, ये पूरा खेल हेरफेर की गई वोटर लिस्ट और हेरफेर किए गए EVM का है, जंगलराज 2005 में खत्म हो गया, उसके बाद कहां है?”
मोकामा विधानसभा क्षेत्र से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के 28,206 वोटों से आगे होने पर उनके समर्थक उनके आवास पर जश्न मना रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ”एनडीए को प्रचंड जीते मिलेगी. क्यों न जीत मिले, एक तरह लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी हैं, वो लूट खसोट के प्रतीक हैं. दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार हैं, जो विकास और शांति की प्रतीक हैं. जनता उनको क्यों वोट दे, जनता शांति अमन चैन चाहती है.”
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “मैं बिहार के 14 करोड़ नागरिकों को प्रणाम करता हूं. चुनाव में पहली बार ऐसा दिख रहा है कि बिहार के मतदाताओं ने जाति की भावना से ऊपर उठकर मतदान किया है. बिहार सदियों से जाति के जाल में जकड़ा हुआ था. वहां जब भी वोटिंग होती थी तो जाति के स्तर पर वोटिंग होती थी. यह एक क्रांतिकारी चुनाव है और यह नतीजा भी क्रांतिकारी है. आज लालू यादव और उनकी पूरी पार्टी खत्म होती हुई दिख रही है.”