Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला राउंड, यहीं से असली खेल शुरू हो रहा है. EVM में सिर्फ वोट नहीं भर रहे, इस बार कई बड़े नेताओं का भविष्य भी उसी मशीन में लॉक हो जाएगा. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इसी पहले फेज के चुनाव में बिहार सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर है. यानी पहले ही फेज में इतना हाई वोल्टेज कॉन्टेस्ट!
पहले चरण में बीजेपी के 11 मंत्री
इन 16 में से 11 मंत्री बीजेपी के हैं और 5 मंत्री जेडीयू के. दोनों डिप्टी सीएम भी इसी फेज में चुनावी मैदान में हैं. सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), दोनों अपने-अपने गढ़ को बचाने में लगे हैं. इनके अलावा बीजेपी से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (सीवान) भी चुनाव लड़ रहे हैं. नितिन नवीन (बांकीपुर), जीवेश कुमार मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी), केदार प्रसाद गुप्ता (कुढ़नी), राजू कुमार (साहेबगंज), कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), और सुरेंद्र मेहता (बछवाड़ा) जैसे नाम भी पहले फेज में टक्कर दे रहे हैं.
JDU की तरफ से ये नेता हैं मैदान में
जेडीयू की तरफ से भी बड़े चेहरे पहले ही चरण में फाइट में हैं. विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) और रत्नेश सदा (सोनबरसा). इन सभी के किस्मत का फैसला जनता आज करने वाली है. ये पहला चरण सिर्फ 121 सीटों का आंकड़ा नहीं है, ये बीजेपी और जेडीयू की बड़ी लीडरशिप की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी है.