Bihar election 2025 phase 2 voting Live: विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इसमें 122 सीटों के कुल 1302 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। मतदाता सुबह से ही वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
Bihar vidhan sabha chunav phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गई है।इसको लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। इस लाइव ब्लॉग में बिहार चुनाव की पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ
जन सुराज नेता और खगड़िया से उम्मीदवार रितेश रंजन उर्फ रितेश पांडे ने बिहार चुनाव 2025 पर कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस बार शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। मुझे अपनी जीत का 100 परसेंट भरोसा है।”
कांग्रेस विधायक और भागलपुर से उम्मीदवार अजीत शर्मा ने कहा कि लोगों ने पिछले 20 सालों के काम देखे हैं, कुछ नहीं हुआ। हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम बहुत कमज़ोर हैं। लोग नौकरी के लिए राज्य से बाहर जा रहे हैं। मैंने लोगों से महागठबंधन को वोट देने की अपील की है। भागलपुर के लोगों ने मुझे तीन बार विधायक चुना है। मैं असेंबली में आपकी सच्ची आवाज बना और डेवलपमेंट के लिए काम किया। सरकार का हिस्सा न होते हुए भी मैंने बहुत काम किया। इस बार महागठबंधन सरकार बनाएगा। भागलपुर के लोगों ने मन बना लिया है।
बगहा के रामनगर विधान सभा दोन क्षेत्र के 22 गांव के 18 बूथों पर 15000 के करीब मतदाता वोट नहीं देने की मांग पर अड़े हैं। जानकारी के मुताबिक एक भी मतदाता बूथ पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण पुल, सड़क, स्कूल और बिजली की मांग कर रहे हैं।