Bihar Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की टीम दिल्ली वापस लौट चुकी है और अब किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर एनडीए और महागठबंधन दोनों में अभी तक सीटों का बंटवारा ही नहीं हुआ है. हालांकि, अब दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे की कवायद शुरू हो चुकी है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि महागठबंधन में कांग्रेस तो एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को लेकर मामला फंसा है.
Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की टीम चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर दिल्ली वापस लौट चुकी है और अब किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर एनडीए और महागठबंधन दोनों में अभी तक सीटों का बंटवारा ही नहीं हुआ है. मायावती की पार्टी बसपा के 2 उम्मीदवार और तेज प्रताप यादव के तीन उम्मीदवारों को छोड़कर अभी तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों को नहीं उतारा है. हालांकि, अब दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे की कवायद शुरू हो चुकी है. तेजस्वी यादव ने आज (सोमवार, 06 अक्टूबर) महागठबंधन की बैठक बुलाई है. तो वहीं बीजेपी नेताओं ने कल यानी रविवार (5 अक्टूबर) को एनडीए में शामिल सहयोगी नेताओं से मुलाकात की थी. सियासी गलियारों में चर्चा है कि महागठबंधन में कांग्रेस तो एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को लेकर मामला फंसा है.