Bihar Election 2025 News Live (बिहार चुनाव 2025 न्यूज लाइव): राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने वादा किया कि यदि महागठबंधन सत्ता में आता है, तो त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और “विचारधारा की अवहेलना” के आरोप में कड़ा कदम उठाया है। जदयू ने पूर्व मंत्री शैलेश कुमार सहित कुल 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
एनडीए के लोग पहले बताएं कि उनका ‘सीएम फेस’ कौन होगा: तेजस्वी यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का दावा करने वाले लोग पहले बताएं कि एनडीए में ‘सीएम फेस’ कौन है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के पास दिखाने और अगले पांच साल का कोई रोडमैप नहीं है। लेकिन, तेजस्वी यादव ने जो चुनावी घोषणाएं की हैं, उसे सरकार बनने के बाद धरातल पर लाया जाएगा। एक-एक वादे को पूरा करने का काम किया जाएगा। बिहार की जनता ने तेजस्वी के 17 महीनों का कामकाज देखा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है। हम जो कहते हैं, उसे करते हैं।
हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। अब जो हम कह रहे हैं, उसे भी पूरा करेंगे। दूसरे लोग टिप्पणी करें या आलोचना करें, हमें जवाब देने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने अगले पांच वर्षों के लिए अपनी पार्टी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम जनता को बता रहे हैं कि अगले पांच साल में हम क्या करने जा रहे हैं। इस बीच, एनडीए के लोग तेजस्वी यादव और लालू यादव को घेरने में व्यस्त हैं। वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं और अपशब्द कहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 करोड़ नौकरियों, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया का क्या हुआ? हम काम करने में विश्वास रखते हैं। हम जनता को स्पष्ट बता रहे हैं कि अगले पांच साल में हम क्या करेंगे। इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए बेचैन है।
लालू-तेजस्वी का ‘जमीन दो और नौकरी लो’ एकमात्र मॉडल है : रविशंकर प्रसाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी घोषणा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद की हताशा साफ दिख रही है। वे सिर्फ भ्रम फैला सकते हैं। इनके पास एकमात्र मॉडल है, लोगों से नौकरी के बदले में जमीन छीनेंगे। भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि हर घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार में 2 करोड़ 70 लाख परिवार हैं। अगर औसतन 35-40 हजार रुपए मासिक वेतन की सरकारी नौकरी दी जाए, तो इसके लिए 12 लाख करोड़ रुपए चाहिए। बिहार का कुल बजट 3 लाख करोड़ रुपए का है। वे इतना पैसा कहां से लाएंगे? उन्होंने कहा कि राजद का दावा है कि वे 1 करोड़ 26 लाख जीविका दीदियों को स्थायी करेंगे। बिहार के लोग इस बहकावे में न आएं।
उनका एकमात्र मॉडल है, ‘जमीन दो, नौकरी लो।’ उनके पास कोई ठोस रोडमैप नहीं है। वे आपकी जमीन छीन लेंगे, लेकिन नौकरी नहीं देंगे। राजद की लुभावनी बातें हताशा में कही जा रही हैं, जिनका धरातल पर कोई आधार नहीं है। तेजस्वी की ओर से भ्रष्टाचार और अपराध पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जो खुद धारा 420 के आरोपी हैं, उनके खिलाफ 10 दिन पहले कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। उनके पिता को पहले ही चारा घोटाला सहित अन्य मामलों में सजा हो चुकी है। तेजस्वी पर ‘नौकरी लो, जमीन दो’ और रेलवे भर्ती घोटाले के मामले चल रहे हैं। उनके मुंह से अपराध और भ्रष्टाचार की बातें अच्छी नहीं लगती हैं।
अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो वक्फ कानून कूड़ेदान में फेंक देंगे: तेजस्वी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर रविवार को तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि गठबंधन के सत्ता में आने पर इस अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो वक्फ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने मुस्लिम बहुल कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा ऐसी ताकतों का साथ दिया है, जिसके कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके सहयोगी संगठन राज्य और देश में नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को “भारत जलाओ पार्टी” करार देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो सांप्रदायिक एजेंडा तेज होगा। तेजस्वी ने कहा, “अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो हम वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक देंगे।”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनके पास 56 इंच की जीभ है, हमारे पास 56 इंच का सीना है। चुनाव है तो कुछ भी बोल रहे है, भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता एनडीए के साथ एकजुट है और बिहार में फिर एक