बिहार चुनाव रिजल्ट में ट्विस्ट ही ट्विस्ट; जीजा जी आउट, सालीजी इन…

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को बहुत बड़ा झटका लगा है. खासतौर पर लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए मिला-जुला नजीता सामने आया है. एक तरफ जहां लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को महुआ विधानसभा सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनाव जीत गए. हालांकि, तेज प्रताप यादव की रिश्ते में उनकी साली और राजद प्रत्याशी डॉ. करिश्मा राय ने परसा सीट पर शानदार जीत दर्ज की.

परसा में करिश्मा राय जीतीं
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की साली डॉ. करिश्मा राय ने परसा विधानसभा सीट पर अपनी राजनीतिक पारी का दमदार आगाज किया. डॉ. करिश्मा राय ने कुल 89,093 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. करिश्मा राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के उम्मीदवार छोटेलाल राय को बड़े अंतर से शिकस्त दी, जिन्हें इस चुनाव में 63,321 वोट मिले.

महुआ में तेज प्रताप को मिली करारी हार
वहीं, इसके विपरीत तेज प्रताप यादव के लिए महुआ विधानसभा सीट का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा. उन्हें न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा, बल्कि वह तीसरे स्थान पर खिसक गए. महुआ सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (Lok Janshakti Party-Ram Vilas) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की.