Bihar Chunav LIVE: भाजपा ने मैथिली ठाकुर को दिया टिकट, दूसरी सूची में जारी किए 12 उम्मीदवारों के नाम

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लेकर लगातार सियासी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। भाजपा के बाद अब नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जेडीयू ने अपनी पहली सूची में 57 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है। वहीं बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर चुकी है। जीतन राम मांझी की हम पार्टी ने भी छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

महागठबंधन के घटक दलों में सीपीआई माले ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना है। इन सभी गतिविधियों के बीच एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच असंतोष देखा गया। पटना में मंगलवार रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और नितिन नवीन ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक करीब एक घंटे चली। बावजूद इसके कुशवाहा सीट बंटवारे को लेकर बेहद असंतुष्ट दिखे। उन्होंने मीडिया से कहा, “इस बार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है। कई बातें ऐसी हैं जो अंदर से खा रही हैं।” इस स्थिति को देखते हुए उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय दिल्ली बुलाए गए हैं।

राजद और मुकेश सहनी के बीच 18 सीट की डील की बात सामने आ रही है। इसके अलावा महागठबंधन के दो अहम दलों – कांग्रेस और राजद के बीच 55 और 65 सीटों को लेकर झगड़ा नहीं सुलझ पा रहा है। कांग्रेस 65 मांग रही है, राजद 55 देने को तैयार है। 55 में कांग्रेस मनपसंद सीट पर जोर दे रही है, जो बात तेजस्वी को पसंद नहीं है। बिहार चुनाव 2025 में क्या क्या गतिविधियां हो रही हैं पल पल के अपडेट के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
Bihar Chunav 2025 LIVE: 4:56 PM – भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से दिया टिकट
यहां देखें भाजपा ने दूसरी लिस्ट में किसे कहां से उतारा

अलीनगर – मैथिली ठाकुर

हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद

मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार

गोपालगंज – सुभाष सिंह

बनियापुर – केदार नाथ सिंह

छपरा – श्रीमती छोटी कुमारी

सोनपुर – विनय कुमार सिंह

रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार

बाढ़ – सियाराम सिंह

अगिआंव – महेश पासवान

शाहपुर राकेश ओझा

बक्सर – आनंद मिश्रा, आईपी

Bihar Chunav 2025 LIVE: 4:56 PM – जीतन राम मांझी ने खूब की विजय सिन्हा की तारीफ, बोले खूब किया अच्छा काम
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “उम्मीदवार के रूप में सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है… इनसे अच्छा कोई उम्मीदवार लखीसराय में नहीं हो सकता है। NDA सरकार ने जितना अच्छा काम किया इससे अच्छा काम कभी नहीं हुआ था।”

Bihar Chunav 2025 LIVE: 3:42 PM – पत्नी को मना रहा हूं चुनाव लड़ने को: खेसारी लाल यादव
बिहार विधानसभा चुनाव पर खेसारी लाल यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पत्नी के चुनाव लड़ाने की कोशिश में हूं, नहीं मानीं तो तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करूंगा।

Bihar Chunav 2025 LIVE: 3:37 PM – नीतीश कुमार नहीं चला रहे जदयू; तेजस्वी यादव का वार
हाजीपुर में नामांकन दाखिल करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब जदयू नीतीश कुमार नहीं, बल्कि ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी चला रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ये तीनों नेता भाजपा के हाथों बिक चुके हैं और इन्होंने नीतीश कुमार की राजनीतिक पहचान को पूरी तरह खत्म कर दिया है। तेजस्वी के इस बयान से बिहार की सियासत में नया विवाद और गरमी पैदा हो गई है।

Bihar Chunav 2025 LIVE: 2:37 PM – परिवार संग नामांकन करने पहुंचे तेजस्वी यादव, राघोपुर सीट से भरा पर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। वे अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ हाजीपुर के समाहरणालय परिसर पहुंचे। तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar Chunav 2025 LIVE: 2:37 PM – सम्राट चौधरी के खिलाफ जन सुराज ने डॉ. संतोष सिंह को मैदान में उतारा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। पार्टी ने तारापुर विधानसभा सीट से डॉ. संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को उतारा है। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. संतोष एक जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी पहचान क्षेत्र में एक लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में रही है। उन्होंने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) से एमडी करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था।

Bihar Chunav 2025 LIVE: 1:48 PM – राजद ने ओसामा शहाबुद्दीन को रघुनाथपुर सीट से बनाया उम्मीदवार
राजद ने मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाबुद्दीन को सिवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

Bihar Chunav 2025 LIVE: 12:24 PM – जेडीयू ने जारी 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

आलमनगर – नरेन्द्र नारायण यादव

बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता

सिंहेश्वर – रमेश ऋषिदेव

मधेपुरा – कविता शाह

सोनबरसा – रत्नेश साहा

महिषी – गुंजेश्वर साह

कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार

बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी

दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल

बहादुरपुर – मदन सहनी

गायघाट – कोमल सिंह

मीनापुर – अजय कुशवाहा

सकरा – आदित्य कुमार

कांटी – अजीत कुमार

कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय

भोरे – सुनील कुमार

हथुआ – रामसेवक सिंह

बरौली – मंजीत सिंह

जीरादेई – भीषम कुशवाहा

रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु