BJP का CM, निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! नीतीश के सांसद ने बता दिया कैसी होगी बिहार की नई सरकार

Bihar New Government: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नीतीश कुमार ने अभी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. नई सरकार के लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे- नई सरकार कैसी होगी? नया सीएम कौन होगा? जेडीयू को क्या मिलेगा? निशांत कुमार को कोई जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं? इन सारे सवालों का जवाब नीतीश कुमार के करीबी सांसद रामप्रीत मंडल ने दिया है.

नई सरकार को लेकर जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने शनिवार (11 अप्रैल) को बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, यह लगभग फाइनल हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने हैं, जिनमें से एक नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी करीब-करीब फाइनल है. जेडीयू सांसद ने नए सीएम का नाम नहीं बताया है. हालांकि, यह तय हो गया है कि नई सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बनने जा रही है.

उधर बीजेपी विधायक और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह से जब बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी हिंट नहीं दिया. मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोई राजनीतिक कार्यकर्ता ही होगा. श्रेयसी सिंह के बारे में बता दें कि वे जमुई सीट से लगातार दो बार की बीजेपी विधायक हैं. वर्तमान में वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सांसद रहे थे और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे.

इसके अलावा वे खेल जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गोल्ड सहित कई मेडल दिलाने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर श्रेयसी सिंह के समर्थन में कैंपेन चलाए जा रहे हैं. उन्हें युवा नेतृत्व और विकास के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. बता दें कि नए सीएम की रेस में बीजेपी की ओर से श्रेयसी का नाम भी शामिल है. बता दें कि चर्चा है कि बीजेपी इस बार महिला सीएम बनाकर आधी आबादी को बड़ा संदेश देना चाहती है. श्रेयसी सिंह के सहारे पार्टी की पकड़ महिलाओं के साथ-साथ युवाओं पर भी बढ़ेगी.