LJP R candidate list: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार को चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) (लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 14 प्रत्याशियों के नाम हैं। चिराग पासवान को बिहार चुनाव में 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का मौका मिला है।
बिहार चुनाव: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवारों की लिस्ट
क्रम सं. जिला विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
1 पूर्वी चंपारण गोविंदगंज राजू तिवारी
2 सहरसा सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार सिंह
3 सिवान दरौली विष्णु देव पासवान
4 सारण गरखा सीमांत मृणाल
5 बेगूसराय साहेबपुर कमाल सुरेंद्र कुमार
6 बेगूसराय बखरी संजय कुमार
7 खगड़िया परबत्ता बाबुलाल शौर्य
8 भागलपुर नाथनगर मिथुन कुमार
9 पटना पालीगंज सुनील कुमार
10 बक्सर ब्रह्मपुर हुलास पांडे
11 रोहतास डेहरी राजीव रंजन सिंह
12 कटिहार बलरामपुर संगीता देवी
13 जहानाबाद मखदुमपुर रानी कुमारी
14 औरंगाबाद ओबरा प्रकाश चंद्र
बिहार में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव
बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां विधानसभा की 243 सीटें हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) सत्ताधारी गठबंधन एनडीए का हिस्सा है। उन्हें एनडीए में हुई सीट शेयरिंग में 29 सीटें मिली हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे।