बिहार में अपराधियों का तांडव! बैंककर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कंप

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. लगातार जिले में हत्याओं का दौर चल रहा है. अपराधी लगातार गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में जुटे हैं. ताजा मामला जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. हालांकि अभी तक अपराधियों के द्वारा बैंक कर्मी से लूट की बात सामने नहीं आई है.

बैंक कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली: जिले के बैरगनिया पंचटकी राम मे बंधन बैंक के कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. गोली से जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस: इधर घटना की जानकारी मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामले की छानबीन में जुट गई है. घायल का नाम श्रवण कुमार बताया जा रहा है. घायल श्रवण कुमार ने बताया कि अपराधियों को लगा कि मैं भाग रहा हूं. इसी दौरान उन्होंने अंधाधुंध गोली चला दी.

“हालांकि मैं भाग नहीं रहा था. मैं अपराधियों को पहचान नहीं सका. उनके मुंह पर काला कपड़ा बंधा हुआ था.”- श्रवण कुमार,जख्मी बैंककर्मी

“मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.”- सुबोध कुमार सिंह, डीएसपी सदर

सीतामढ़ी में हत्या की घटनाएं: अगस्त 2015 में सीतामढ़ी में जमीन विवाद को लेकर एक कोरियर कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक का नाम राहुल कुमार था. अगस्त में ही बाइक सवार अपराधियों ने राइस मिल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उन्हें तीन गोलियां लगी जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं जुलाई में चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी वसीम अकरम खान उर्फ पुटू खान की हत्या कर दी गई थी.