Bihar Election 2025 Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है और एक के बाद एक लगातार घोषणाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (मंगलवार, 23 सितंबर) पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण का दौरा किया. जहां सीएम नीतीश ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं-योजनाओं का तोहफा दिया. इसको लेकर राजद की ओर से आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सरकारी खजाने का दुरुपयोग अपने चुनावी प्रचार के लिए कर रहे हैं. उधर बिहार कांग्रेस ने आज सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई. पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए. इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है.