पटना: Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देखने को मिल रहा है. पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. वही, आज (31 अक्टूबर) को बिहार में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो कि एक नवंबर को पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
चुनावी रैलियों पर मौसम का असर
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होनी है. ऐसे में चुनाव-प्रचार भी जोरो पर है. लेकिन खराब मौसम का असर चुनावी रैलियों पर भी देखने को मिल रहा है. बिहार में चुनाव प्रचार करने आए कई स्टार प्रचारकों का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया.
चुनावी रैली पर पड़ा बारिश का असर
खराब मौसम के कारण वैशाली के लालगंज में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली में भी समय लगा. बारिश होने के कारण जनसभा स्थल और हेलीपैड तक पानी भर गया था. लेकिन इसके बावजूद भी सीएम योगी की जनसभा हुई.
सीएम योगी की रैली में पानी में खड़े हुए लोग
सीएम योगी की रैली में लोग करीब एक फीट पानी में खड़े होकर चुनाव प्रचार में शामिल हुए. बता दें कि खराब मौसम होने की वजह से गुरुवार (30 अक्टूबर) को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. बारिश के कारण तेजस्वी यादव की बिहारीगंज और आलमगंज की जनसभा भी रद्द करनी पड़ी.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर में बारिश होने की संभावना है.
इन जगहों पर बारिश होने की संभावना
औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया समेत सारण और गोपालगंज में भी बारिश होने की संभावना है. वहीं बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापनाम 22 डिग्री दर्ज किया गया है.