बिहार में सड़क पर मौत का तांडव; 6 मरे कई घायल, ट्रक ने ऑटो के टुकड़े किए, सफारी को ठोका

Road Accident in Khagaria: बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं पांच से अधिक लोग घायल हो गए। घटना जिले के मानसी थानान्तर्गत एनएच 31पर पूर्वी ठाठा गांव के पास हुई। मरने वालों दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। ऑटो रिक्शा को रौंदने के बाद ट्रक लेकर भागते ड्राइवर ने एक पिकअप वैन और एक टाटा सफारी कार को भी ठोक दिया जिसमें गाड़ी में सवार जख्मी हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची गई है। कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार खगड़िया की ओर से महेशखूंट की ओर जा रही टेंपो की सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे टेंपो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो लोगों की मौत घटनास्थल से सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफर तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। अभी पांच अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक मृतका जिले के पसराहा थानान्तर्गत सुबोध कुमार की 14 वर्षीया पुत्री श्वाति कुमारी बताई जा रही है।

हादसे में घायलों की पहचान समस्तीपुर जिले के 30 वर्षीय रंजीत पासवान, गोगरी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के रेहमतुन खातून, पुर्णिया जिले के दिवाकर कुमार, जिले के पसराहा थानान्तर्गत झंझरा गांव के प्रीतम कुमार, भरतखंड गांव के शिक्षक सुमन कुमार, संकु कुमार, मुंगेर जिले के हरिणमारगांव के रहने वाली अनिता देवी एवं एक अज्ञात गंभीर रूप से जख्मी हैं। इसमें से तीन को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायलों के पहुंचने के बाद सदर अस्पताल में भी अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने सबसे पहले टेंपो में जोरदार ठोकर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के कई टुकड़े हो गए। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी को भगाने के चक्कर में एक सफारी और फिर पिकअप में ठोकर मार दी। घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन ठप पड़ गया जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। धर सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

वही यातायात सामान्य कराया। इधर सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।