‘PM मोदी कहेंगे तो दान कर देंगे 11 करोड़ का सोना’, 6 क‍िलो गोल्‍ड पहनकर घूमते हैं ब‍िहार के गोल्‍डमैन

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्ड न खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील पर बिहार के ‘गोल्डमैन’ प्रेम सिंह ने सोना खरीदना बंद कर दिया है। बिहार के गोल्डमैन के नाम से मशहूर प्रेम सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद उन्होंने सोना खरीदना छोड़ दिया है। देश और राज्यहित में अगर पीएम नरेन्द्र मोदी या सीएम सम्राट चौधरी कहेंगे तो अपने शरीर पर मौजूद जितना भी सोना है, वो दान कर देंगे।

शरीर पर 6.3 किलो सोना पहनते हैं ‘गोल्डमैन’ प्रेम सिंह
बिहार के ‘गोल्डमैन’ प्रेम सिंह ने बताया कि वो 6 किलो 300 ग्राम सोने को अपने शरीर पर धारण करते हैं। इस 6.3 किलो सोने की वर्तमान में बाजार कीमत 11 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस सोने को हर दिन पहने रहते हैं। इसी के साथ आना जाना करते हैं।

बिहार के ‘गोल्डमैन’ प्रेम सिंह कहां के निवासी हैं?
बिहार के ‘गोल्डमैन’ प्रेम सिंह भोजपुर जिले के बिहिया थाना स्थित वासुदेवपुर के रहने वाले हैं। ‘गोल्ड मैन’ ने कहा कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पीएम मोदी की बात मानते हुए देशवासी एक साल तक सोना नहीं खरीदें।

मेरी देश और राज्यवासियों से भी अपील है कि वो एक वर्ष तक सोने की खरीदारी नहीं करें। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके फैसले से राष्ट्र को मजबूती मिलेगी।
प्रेम सिंह, ‘गोल्डमैन’ ऑफ बिहार

17 साल से गोल्ड खरीद रहे हैं प्रेम सिंह
48 वर्षीय ‘गोल्ड मैन’ प्रेम सिंह से जब पूछा गया कि वो कितने साल से सोना खरीद रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो पिछले 17 साल से सोने के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। उस समय सोने की कीमत आज जितनी नहीं थी। 12 साल तक सोने की खरीदारी करने के बाद 31 साल की उम्र से सोने की चैन, अंगूठी आदि गहने पहनकर कार्यक्रमों में जाने लगे, जब बिहार में नीतीश कुमार जब सीएम बने। नीतीश के शासन में लूट जाने का खतरा कम था।

गोल्ड का क्या-क्या पहने रहते हैं प्रेम सिंह
प्रेम सिंह ने बताया कि वो अपने शरीर पर 38 सोने की चेन, 10 अंगूठियां, तीन ब्रेसलेट और सोने की प्लेट पर लिखी ‘गोल्ड मैन ऑफ बिहार’ की पट्टी हमेशा पहने रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोने के गहनों को पहने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, लेकिन उतारने में केवल 1 घंटा।