बिहार में 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, 20000 कैश भी ले गई; पति ने दर्ज कराई FIR

बेतिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को घर पर छोड़कर महिला प्रेमी संग फरार हो गई। घर से भागने के दौरान वह अपने साथ 20 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन भी ले गई है। महिला के गायब हो जाने के बाद बच्चों के लालन पालन में उसकी पति को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घटना बीते 29 मार्च की है।

अपहरण की FIR दर्ज
नाते रिश्तेदारों एवं अन्य जगहों पर खोजबीन करने के बाद महिला के पति ने गोपालपुर थाना में 19 अप्रैल को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला के पति ने पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा निवासी सचिन यादव पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है।

सचिन ने घरवालों ने की गाली-गलौज
महिला के पति ने पुलिस से बताया है कि 29 मार्च को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि सचिन यादव ने उसका अपहरण किया है। वह पूछताछ करने सचिन के घर गया तो उसके स्वजनों ने गाली गलौज और मारपीट की। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।