बिहार में नई दुल्हन को पसंद नहीं था दूल्हा, शादी के 1 महीने बाद कर दिया कांड, चीखता रह गया पति

शिवहरः बिहार के शिवहर जिले से दहलाने वाली घटना सामने आई. दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था. शादी को एक महीना बीता ही था कि महिला ने पति के साथ कांड कर दिया. उस पर गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश की. वह बुरी तरह झुलस गया. चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग जमा हो गए. आनन-फानन में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

घटना शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड से की है. जहां शादी के महज एक महीने बाद पत्नी पर पति को गंभीर रूप से झुलसाने का आरोप लगा है. मामला मीनापुर बल्हा वार्ड–03 का बताया जा रहा है. घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय मुन्ना शाह के रूप में हुई है, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर मुन्ना शाह अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान उनकी पत्नी अफसारा खातून ने कथित तौर पर तेल गर्म कर उनके चेहरे और शरीर पर उड़ेल दिया. अचानक हुए हमले से मुन्ना दर्द से चीखने लगे.

जनवरी महीने में हुई थी शादी
उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वे बुरी तरह झुलस चुके थे. परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित के पिता नाजिर शाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू उनके बेटे को पसंद नहीं करती थी और शादी के बाद से ही उसे लेकर नाराज रहती थी. उनका कहना है कि इसी नापसंदगी के चलते उसने सुनियोजित तरीके से यह खौफनाक वारदात की. परिजनों का दावा है कि शादी 12 जनवरी 2026 को हुई थी, लेकिन शुरू से ही दंपति के बीच संबंध सामान्य नहीं थे.

पत्नी को पसंद नहीं था गांव में रहना
घायल मुन्ना शाह ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी पत्नी को उसका गांव का घर और पारंपरिक जीवनशैली पसंद नहीं थी. वह अक्सर आधुनिक सोच का हवाला देते हुए ताना देती थी और कई बार झगड़ा भी करती थी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.