नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव में मंगलवार 10 बजे एक बेकाबू ट्रेलर ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर अस्पताल में भर्ति कराया गया है। बारात सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।
बारात में घुसा अनियंत्रित ट्रक
इस बीच, एक बिन बुलाया मेहमान, जो एक ट्रक के रूप में आया और शादी की बारात में घुस गया, तभी एक बेकाबू ट्रक ने लोगों पर चढ़ गया। एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दो महिलाओं के पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। जिससे खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।
महिलाओं की टूटी हड्डियां
ट्रक की टक्कर से कई लोग गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक बारात में कैसे घुसा। आशंका जताई जा रही है कि या तो ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, या फिर चालक नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।
बिर्रा में चल रहा इलाज
टक्कर से टेंट के पास खड़े 4 महिलाओं को चोट आई है। हादसें में अन्य लोग घायल हुए जिन्हें हल्की चोट आई है। वही घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष,राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है। वही एक महिला उसा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर के जांघ में चक्का चल गया। जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लिए गया। जिससे पूछने पर बताया कि उसे झपकी आने से नीद लग गई थी। फिलहाल बिर्रा थाने में कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज चालक को हिरासत में लिए गया है साथ ही कैप्सूल वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कार्रवाई की जा रही है।