जनसुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट-देंखे पूरी लिस्ट

पटना। इस बार बिहार के सियासी दंगल में पीके (प्रशांत किशोर) की एंट्री से माहौल गर्म है। उनकी पार्टी जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर गई है। पहली लिस्ट में 51 नाम हैं।

लोरिया से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। एक और अहम बात सामने आ रही है कि कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह सिर्फ चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

पू्र्व आईपीएस आरके मिश्रा दरभंगा शहर से प्रत्याशी होंगे। पहली सूची में वरिष्ठ अधिवक्ता वाईबी गिरि का भी नाम। कुम्हरार से वरिष्ठ गणितज्ञ केसी सिन्हा का चुनाव लड़ना तय है।

बता दें कि केसी सिन्हा की गणित की पुस्तकें स्कूल, कॉलेजों में चलती आई हैं। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। पटना साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल भी रह चुके हैं।