बिहार में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS ऑफिसर्स के हुए ट्रांसफर्स

बिहार सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 12 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में अधिारियों को कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

आइये जानते हैं तबादलों के बारे में…

1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद किशोर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखते हुए वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

1996 बैच के IAS एच. आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से समाज कल्याण विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है.

1997 बैच के अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थापित किया गया है.

2003 बैच के IAS लोकेश कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग से पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है.

2004 बैच के अधिकारी कुंदन कुमार को उद्योग विभाग में रखते हुए अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.

2005 बैच के IAS कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय से स्वास्थ्य विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2005 बैच के ही अधिकारी अजय यादव को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग से ऊर्जा विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है.

2007 बैच के IAS संजय कुमार सिंह को वाणिज्य-कर विभाग के साथ वित्त विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है.

2008 बैच के अधिकारी प्रणव कुमार को कला एवं संस्कृति विभाग से भवन निर्माण विभाग में पदस्थापित किया गया है.

2009 बैच के IAS मनोज कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग से हटाकर स्थानीय आयुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली बनाया गया है.

2010 बैच के अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय से जल संसाधन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है.

2014 बैच के IAS रजनीश कुमार सिंह को निबंधक, सहयोग समितियां से हटाकर महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है.