दिल्ली पहुंचे नीतीश, पीएम से होगी मुलाकात, बिहार में यूपी मॉडल की तैयारी

Bihar Top News Today 21 December: सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। एयर पोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उनका स्वागत किया। उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है। बिहार भीषण सर्दी की चपेट में है। कोहरे और ठिठुरन से जन आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें लेट हैं तो कई विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया है। बिहार सरकार यूपी मॉडल की तर्ज पर राज्य में सड़कें बनाएगी। पटना में लड़की से बात करने पर क्लास साथियों ने एक छात्र को पीटकर अधमरा कर दिया। महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर पटना में बवाल हो गया। भाजपा बिहार में अपना नया कार्यालय बनाएगी। डॉ नुसरत हिजाब प्रकरण में बिहार से झारखंड तक सियासी बयार गर्म है।

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आंख का दिल्ली में सफल ऑपरेशन किया गया। लालू यादव के अंगों की यह पांचवीं सर्जरी थी। बेटी मीसा भारती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पिता का ऑपरेशन कराया गया। इस पर सियासत शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रेस पैनलिस्ट नीरज कुमार ने लालू यादव पर पितृ सत्ता समर्थक और बेटियों(महिलाओं) का विरोधी होने का आरोप लगाया है।

धर्मगुरु का महापाप
दरभंगा में एक कथावाचक के खिलाफ नाबालिग से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बाबा ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेग्नेंट कर दिया और अब पैसे लेकर कहीं और शादी कर लेने के लिए दबाव बनाने लगा।

आज दिल्ली जा रहे नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम से उनकी पहली मुलाकात होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को सीेएम नीतीश कुमार पटना वापस लौट आएंगे।

बाइक असंतुलित होकर गिरने से अधेड़ जख्मी
अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है। जख्मी बाइक सवार कुदुस बताया जा रहा है।

महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर बवाल
पटना में एक महिला पुलिसकर्मा का वीडियो बनाने पर बवाल मच गया। एक घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। महिला पुलिसकर्मी का असामाजिक तत्वों के द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाया जाने लगा। जिसका महिला कर्मी सहित अधिकारियों ने विरोध किया।

एआई की मदद से रेल टिकटों में छेड़छाड़
बिहार में एआई की मदद से रेल टिकटों में छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ है। आरपीएफ के बड़े अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले में कई स्तर पर खेल है। इसमें कुछ विभागीय कर्मचारी की भी मिलीभगत है। दरभंगा मामले में विलंब से जांच और पकड़े गए युवक को पोस्ट से छोड़ देना इसका संकेत दे रहा है।

घर से निकली 13 साल की लडकी गायब
बिहार के दरभंगा में 13 साल की लड़की गायब है। परिजनों ने अपहरण की आशंका की शिकायत की है। पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर बुरी नीयत से अगवा कर लिया है। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बिहार में सर्दी का कहर
बिहार में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ठिठुरन और कोहरे का असर ट्रेन और विमान परिचालन पर पड़ रहा है। आम जनों की परेशानी भी बढ़ गई है। शनिवार को तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें सात घंटे तक की देरी से पटना जंक्शन आई तो खराब मौसम के कारण दिल्ली से पटना आने वाली पहली उड़ान को रद्द कर दिया गया।