पटना: बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक में 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि शामिल है जिससे यह 58% हो गया है। इसके अतिरिक्त राज्य में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना को स्वीकृति मिली। स्कूली छात्रों की छात्रवृत्ति राशि को दोगुना कर दिया गया है।
स्कूली छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप दोगुनी कर दी गई है। कैबिनेट में इसकी स्वीकृति दी गई है। क्लास 1 से 4 तक 600 से बढ़ाकर ₹1200 किया गया, क्लास 5 से 6 1200 से बढ़ाकर ₹2400 किया गया। क्लास 7-8 का 1800 से बढ़ाकर ₹3600 और क्लास 9-10 का बढ़ाकर 1800 से बनाकर 3600 किया गया है। स्कॉलरशिप के लिए तीन अरब रुपए की स्वीकृति दी गई है।