सीवान पुलिस को देखते ही भागने लगा कुख्यात धर्मेन्द्र यादव और चला दी गोली, फिर हुआ मुठभेड़

सीवान: बिहार के सीवान जिले में पुलिस और कुख्यात धर्मेन्द्र यादव के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान धर्मेन्द्र यादव के पैर में एक गोली लगी है. घायल का सीवान सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीवान एसआईटी और भगवानपुर थाना की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस को कुख्यात आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव पर हत्या समेत कई से दर्ज हैं.

आरोपी पर हत्या समेत कई कांड दर्ज
सीवान एसआईटी और भगवानपुर थाना की पुलिस टीम ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में यह कार्रवाई की है. कुख्यात धर्मेन्द्र के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) पर अलग अलग थाना में हत्या समेत कई कांड दर्ज है.

धर्मेन्द्र यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी
दरअसल, सीवान एसआईटी और भगवानपुर थाना की पुलिस टीम कुख्यात धर्मेन्द्र यादव को पकड़ने पहुंची हुई थी, तब पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा. जब पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

घायल धर्मेंद का चल रहा इलाज
इस दौरान पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में एक गोली मारी है. घायल धर्मेन्द्र को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है.