पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, अब बिहार में 1 लीटर के लिए चुकानी होगी कितनी कीमत, देखें रेट लिस्ट

पटनाः बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार 15 मई 2026 से नए रेट लागू कर दिए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और जंग जैसे हालात का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. बिहार में भी पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया.

राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपये से बढ़कर 108.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी पेट्रोल पर 3.32 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल की कीमत 91.65 रुपये से बढ़कर 94.65 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. डीजल पर करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह नालंदा में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 105.87 रुपये से बढ़कर 109.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत 92.10 रुपये से बढ़कर 95.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट शुक्रवार सुबह से लागू कर दिए गए हैं.

बिहार में नए रेट

पटना
पेट्रोल: 108.67 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.65 रुपये प्रति लीटर

कीमतों का अनुमानित ब्रेकडाउन (पटना, 15 मई 2026)
पटना में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों का गणित कुछ इस तरह है
विवरण पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
बेस प्राइस + भाड़ा ~₹68.62 ~₹72.50
एक्साइज ड्यूटी (केंद्र) ₹3.00 ₹0.00
डीलर कमीशन ~₹3.80 ~₹2.60
वैट + सरचार्ज (राज्य) ~₹33.25 ~₹19.68
कुल खुदरा मूल्य ₹108.67 ₹91.78

विशेषज्ञों के मुताबिक इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल के दाम तेजी से ऊपर गए हैं. कुछ दिनों पहले तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा. ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जी, फल, खाद्यान्न और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

बिहार में पेट्रोल डीजल पर कितना लगता है टैक्स
बिहार में मई 2026 तक पेट्रोल और डीजल पर टैक्स दो हिस्सों में लिया जा रहा है. पहला केंद्र सरकार का एक्साइज ड्यूटी और दूसरा राज्य सरकार का VAT यानी वैट. हाल ही में केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी ताकि आम लोगों पर बोझ कम पड़े. इसके तहत पेट्रोल पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई. बिहार सरकार पेट्रोल और डीजल पर अलग से VAT वसूलती है. बिहार में पेट्रोल पर करीब 24.37 प्रतिशत VAT लगता है, जो प्रभावी रूप से लगभग 22 से 23 रुपये प्रति लीटर बैठता है. डीजल पर करीब 19 प्रतिशत VAT लिया जाता है, जो लगभग 16 से 17 रुपये प्रति लीटर के बराबर है. 15 मई 2026 के आसपास पटना में पेट्रोल की कीमत करीब 108.55 रुपये और डीजल की कीमत करीब 91.78 रुपये प्रति लीटर रही. इन कीमतों में बेस प्राइस, डीलर कमीशन, केंद्रीय टैक्स और राज्य सरकार का VAT शामिल होता है.