बिहार में टूटा रफ्तार का कहर, बाइक सवार सहोदर भाइयों को ट्रक ने कुचला; 2 मौत पर कोहराम

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में दो सहोदर भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। अरवल जिले के सोहसा के पास बालू लदे ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों सहोदर भाईयो की मौत हो गई। मरने वाले युवक सोहसा ग्राम के निवासी थे। एक सात दो संतानों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा मैनपुरा मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई ।दोनों बाइक सवार मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम के निवासी बताए जाते हैं जो दोनों सगे भाई थे।

मिली जानकारी के अनुसार सोहसा ग्राम निवासी कलाम उम्र ( 50 बर्ष) एवं कयूम उम्र ( 45बर्ष) एक ही बाइक पर अपने टेलर की दुकान कलेर एवं बेलसार जा रहे थे । बताया जाता है की कलाम का टेलरिंग का दुकान कलेर में जबकि कयूम का बेलसार में था। प्रतिदिन ये दोनों भाई एक ही बाइक से आते जाते थे। कलाम बेलसार होते हुए कयूम को बेलसार उतारते हुए कलेर जाता था। शाम में आने के क्रम में वह बेलसार से कयूम को लेते हुए अपने घर पर आता था।

रविवार की सुबह जैसे ही वह अपने घर से कलेर के लिए निकला, मेहंदिया सोहसा पथ के मैनपुरा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद सोहसा, मैनपुरा , चंदा एवं अगल-बगल के गांवों के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर कलेर वीडियो मनोज कुमार , अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा, मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ,कलेर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ,सोहसा के पूर्व मुखिया मनोज कुमार, मैनपुरा मुखिया अशोक कुमार शर्मा , भाजपा नेता गौरव कुमार, आदि घटनास्थल पर पहुंचे एवं आक्रोशितों को समझा बुझाकर स्थिति को सामान्य कराया।

बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर नशे में था जिससे मैनपुरा मोड़ के समीप गाड़ी नियंत्रण नहीं कर पाया और सड़क के किनारे खड़े दोनों भाइयों को कुचल दिया। इस घटना के बाद सोहसा ग्राम में काफी वीरानी छाई हुई है।