काउंटिंग से पहले तेजस्वी ने बुलाई बैठक, महागठबंधन के कई नेता हुए शामिल

बिहार चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की पार्टियों की अहम बैठक अपने सरकारी आवास पर बुलाई है. इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही. जानकारी के अनुसार, बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, भाकपा (माले) के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य समेत महागठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टियों के नेता शामिल हुए.

बैठक में मतगणना के दौरान की रणनीति, एजेंटों की तैनाती, संभावित रूझानों पर प्रतिक्रिया और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने सभी दलों से अपील की है कि मतगणना के दौरान पूरी सजगता और संयम बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह या उकसावे से दूर रहें.