आखिर सीबीआई ने संभाली NEET अभ्यर्थी की हत्या की जांच; CM नीतीश ने खुद की थी अनुशंसा

पटना: पटना में एक नीट अभ्यर्थी की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है और स्थानीय पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जहानाबाद की रहने वाली नीट अभ्यर्थी 6 जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। वह कोमा में चली गई थी और पांच दिन बाद एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई, जिसके चलते सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।