तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, 14 नवंबर को क्लीन स्वीप होने जा रहा है’

Bihar Chunav 2025 LIVE Update: बिहार में दो चरणों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है और अब बारी मतगणना की है. ईवीएम की सुरक्षा, निष्पक्ष-पारदर्शी मतगणना से लेकर इस दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अशांति या कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा. मोकामा, दानापुर जैसे संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के दिन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की गश्ती रहेगी. यदि कोई उपद्रव या अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा. एएन कालेज में रखीं सभी 14 विधानसभा के 5,677 मतदान केंद्रों से आईं ईवीएम, वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. वज्रगृह के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र मुस्तैद है. अंदरूनी हिस्सा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, मध्य स्तर पर बिहार विशेष सशस्त्र बल और मतगणना परिसर के बाहर जिला सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई है.