Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसके जीवन, स्वभाव और भाग्य को प्रभावित करता है. यह सिर्फ जन्मतिथि से जुड़ा एक अंक नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला संकेत भी है. कहा जाता है कि कुछ मूलांक वालों के लिए शादी के 7 फेरे केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि किस्मत पलटने वाला मोड़ साबित होते हैं.
मूलांक 7 वाले कौन होते हैं?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. इस मूलांक पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है, जो रहस्य, आध्यात्मिकता और अंतर्ज्ञान का प्रतीक है. ऐसे लोग विचारों में गहरे, संवेदनशील और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं. ये जीवन के अर्थ को समझने की कोशिश में रहते हैं और भीड़ से अलग रहना पसंद करते हैं.
मूलांक 7 वालों के लिए शादी क्यों होती है वरदान
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों के लिए विवाह सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि जीवन में संतुलन और स्थिरता लाने वाला अवसर होता है. शादी के बाद इन्हें भावनात्मक सहारा और दिशा मिलती है. उनका जीवनसाथी इनके भाग्य को सक्रिय करने का काम करता है. जब ये लोग किसी रिश्ते में भरोसा और समर्थन महसूस करते हैं, तो वे अपनी पूरी ऊर्जा करियर और लक्ष्यों की प्राप्ति में लगा देते हैं। यही कारण है कि शादी के बाद इनकी किस्मत चमक उठती है.
करियर में तरक्की
शादी के बाद मूलांक 7 वाले जातकों के जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास आता है. जीवनसाथी का साथ इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. कई बार इन्हें उसी समय करियर में नई ऊंचाइयां मिलती हैं जब वे अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं.
आत्मविश्वास और सामाजिकता में वृद्धि
मूलांक 7 वाले प्रायः अंतर्मुखी होते हैं, लेकिन विवाह के बाद उनका स्वभाव बदलने लगता है. साथी के सहयोग से ये ज्यादा सामाजिक और आत्मविश्वासी बनते हैं. इससे इनके रिश्तों और अवसरों में बढ़ोतरी होती है.
भाग्य में वृद्धि
शादी के बाद इनकी जिंदगी में सौभाग्य, धन और सफलता के योग बनते हैं. ऐसा माना जाता है कि विवाह इनके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आता है, जहां भाग्य का द्वार खुलता है और खुशियों का प्रवाह शुरू होता है.