राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन, पटना में होगा इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

Vote Adhikar Yatra Live Update: सासाराम (रोहतास जिले) से शुरु हुई इस यात्रा का आज राजधानी पटना में समापन किया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रोड शो और रैली के साथ समाप्त होगी. जानकारी के मुताबिक, आज इंडी गठबंधन के नेता सुबह 10.50 बजे से 11.05 बजे तक गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे.

Rahul-Tejashwi Voter Adhikar Yatra Live Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा का आज (सोमवार, 01 सितंबर) अंतिम दिन है. सासाराम (रोहतास जिले) से शुरु हुई इस यात्रा का आज राजधानी पटना में समापन किया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रोड शो और रैली के साथ समाप्त होगी. जानकारी के मुताबिक, आज इंडी गठबंधन के नेता सुबह 10.50 बजे से 11.05 बजे तक गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस यात्रा ने पिछले 14 दिनों में बिहार के 23 जिलों को कवर किया.

वोटर अधिकार यात्रा के समापन आज पटना में होने बाली बड़ी रैली को लेकर इंडिया गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता पटना रवाना हुए. शेखपुरा के बरबीघा से कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष रौशन कुमार के अगुआई में करीब 100 गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता रवाना हुए. इस दौरान लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए.

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में कई रूट बदल दिए गए हैं. जिला प्रशासन की तरफ से गांधी मैदान और डाक बंगला चौराहा से आने जाने वाले यात्रियों के लिए कई रास्तों को बंद कर दिया है. सुबह से ही गांधी मैदान और इसके आस-पास किसी प्रकार के ऑटो या ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. कुर्जी की तरफ से आने वाली वाहनों को एकता भवन से ही मोड़ दिया जाएगा. इसे गांधी मैदान नहीं आने दिया जाएगा. वहीं भट्टाचार्य रोड से एग्जीबिशन रोड चौराहा होते हुए कोई भी गाड़ी गांधी मैदान की ओर नहीं आएगा. उन्हें भट्टाचार्य मोड़ पर ही रोका जाएगा. दूसरी तरफ राम गुलाम चौक से ही हर तरह के गाड़ियों को भट्टाचार्य रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा.

Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: यात्रा का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

सुबह 10:50-11:05 बजे गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित होगा.
सुबह 11:15 वोटर अधिकार मार्च की शुरुआत होगी, जो अंबेडकर प्रतिमा तक जाएगी.
गांधी मैदान के गेट नंबर एक से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, नेहरू पथ (बेली रोड), इनकम टैक्स चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क में खत्म होगी.
दोपहर 12:30 बजे अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी.
दोपहर 12:40-14:30 बजे तक अलग-अलग पार्टियों के नेता गांधी मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे.
बिहार के 23 जिलों को 14 दिनों में कवर करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हो जाएगी.
: गांधी मैदान से अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला जाएगा

ये मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौक, कोतवाली थाना, नेहरू पथ से होते हुए डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा और दोपहर 12.30 बजे अंबेडकर पार्क, नेहरू पथ पर समाप्त होगा. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस मार्च को ‘गांधी से अंबेडकर मार्च’ नाम दिया है.