गंगा स्नान के दौरान बिहार में हादसा, चार सगी बहनें समेत 6 बच्चे नदी में डूबे, पांच का शव मिला

मुंगेरः बिहार के मुंगेर में अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान छह बच्चे डूब गए। पांच बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन दो अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। घटना स्थल पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम कर रही बै। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर नदी में डूबे सभी लोगों की तलाश में जुटे हैं।

दरअसल, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बकचपड़ा गंगा घाट पर आज बुधवार को को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गईं पांच बच्चियों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार और कोहराम का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वासुदेवपुर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मोके पर पहुंची और घटनास्थल पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। जहां डूबे हुए सभी बच्चो को गंगा में खोजबीन की जा रही है। वहीं ग्रामीणों की मदद एक युवती को निकाला गया , लेकिन बाहर निकलने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में तीन अन्य शव को बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोहली पंचायत के वार्ड संख्या 9 श्यामपुर निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्री 18 वर्षीय संगीता कुमारी, 16 वर्षीय विनीता कुमारी, 14 वर्षीय संगीता कुमारी, 12 वर्षीय सोनाली कुमारी और चानो पासवान की एक पुत्री हिना कुमारी 18 वर्ष गंगा स्नान करने श्यामपुर बकचपड़ा घाट पहुंची थीं। उनके साथ तीन अन्य बच्चियां भी शामिल थीं। आठों लड़कियों स्नान करने लगी। गंगा नदी में स्नान के दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते लापता हो गईं।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर पहुंचे, जहां गंगा में डूबे हुए सभी बच्चों के खोजने का प्रयास किया गया, वही काफी घंटे बाद गंगा में डूबे क्रांति पासवान की पुत्री संगीता कुमारी का शव सबसे पहले मिला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह और वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर पहुंचे हुए है। जहां एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से अन्य गंगा में डूबे सभी बच्चियों की खोजबीन की जा रही है।

बच्ची संगीता की मां रानी देवी और हिना की मां जतना देवी ने बताया कि सभी लोग घर में पूजा को लेकर गंगा में स्नान के लिए गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी बच्ची एक-एक कर डूबने लगी, वहीं स्थानीय लोगो द्वारा बचाने का प्रयास किया गया जिसमें तीन बच्ची को बचाया गया, लेकिन पांच बच्चियां गहरे पानी में समा गई। संगीता और हिना बीए पार्ट वन की छात्रा है और बीआरएम कॉलेज में पढ़ती थी। संगीता की मां का कहना है की उनकी चार बेटी थी चारों बेटी डूब गई। उन्होंने कहा कि दो लड़के और एक लड़की बची हुई।

वही, दूसरी घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टिकारामपुर गंगा घाट की है, जंहा गंगा में स्नान कर रहे दो भाई में एक भाई डूबने लगे। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई पियूष कुमार पटेल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचाने के दौरान खुद गंगा की तेज धार में बह गए। वही स्थानीय ग्रामीणों से गंगा की तेज धार में डूबते देख युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की मदद से पीयूष कुमार के शव को गंगा से निकाला गया।