नई दिल्ली Updated: September 19, 2025 15:14 IST हमें फॉलो करें बिहार चुनाव में Gen Z की भूमिका (CANVA AI) बिहार चुनाव में इस बार विपक्ष द्वारा वोट चोरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा इसका जिक्र किया है, वे इसी आधार पर कई यात्राएं भी निकाल रहे हैं और बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब अभी तक तो राहुल गांधी का हमला सिर्फ वोट चोरी तक सीमित था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस मुद्दे के साथ Gen Z समाज को भी जोड़ दिया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि बिहार का Gen Z ना सिर्फ इस मुद्दे को उठाया बल्कि वही अब देश के संविधान की भी रक्षा करेगा।
राहुल गांधी ने Gen Z से क्या अपील की?
बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि देश के Yuva, देश के Students, देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! अब राहुल गांधी ने जैसे ही Gen Z को अपने पाले में लाने की कोशिश की, बीजेपी ने भी बिना देर किए उन पर हमला कर दिया। निशिकांत दुबे ने एक्स पर ही राहुल पर निशाना साधते हुए लिखा कि Gen Z परिवार वाद के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि वह नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यों बर्दाश्त करेगा? वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र और नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की तैयारी आप कर लीजिए — आ रहे हैं। अब दोनों ही ट्वीट में एक बात समान है- Gen Z। इन Gen Z समाज की ताकत को कोई भी दल हल्के में नहीं ले रहा है।
बीजेपी ने राहुल पर कैसे किया पलटवार?
इसी Gen Z ने श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन करवाया, बांग्लादेश में शेख हसीना को इस्तीफा देने पर मजबूर किया और इसी Gen Z ने नेपाल में केपी ओली की सरकार को गिरा दिया। अब उसी Gen Z की ताकत को राहुल गांधी बिहार चुनाव में इस्तेमाल करना चाहते हैं, अपनी पोस्ट में उन्होंने जिक्र जरूर पूरे देश का किया है, लेकिन माहौल क्योंकि बिहार में सियासी रूप से गर्म है, ऐसे में इसके ज्यादा मायने भी यही निकाले जा रहे हैं। यहां जानते हैं कि बिहार में Gen Z की कितनी तादाद है।